कहीं आप भी तो नहीं करते रात को भूखे पेट सोने की गलती, होते हैं ये नुकसान

By: Neha Mon, 05 Dec 2022 1:38:10

कहीं आप भी तो नहीं करते रात को भूखे पेट सोने की गलती, होते हैं ये नुकसान

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपका खानपान व्यवस्थित होना बहुत जरूरी हैं। आप किस समय क्या खाते हैं यह बहुत मायने रखता हैं। वर्तमान समय के आधुनिक जीवन में फिटनेस बनाने और वजन कम करने के लिए लोग रात का खाना स्किप करने लगते हैं जो कि सही तरीका नहीं हैं। रात को खाना जरूर कम किया जाता हैं लेकिन भूखे पेट रहना कोई समझदारी नहीं हैं। खाली पेट सोने की गलती शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। आप अनजाने में कई तरह की बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भूखे पेट सोना किस तरह सेहत को प्रभावित कर रहा हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

do you also make the mistake of going to bed hungry at night,these are the disadvantages,Health,healthy living

एनर्जी की कमी

कई लोगों को लगता है कि रात के समय शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर 24 घंटे एनर्जी प्रोड्यूस करता है और हर समय कैलोरी बर्न करने का काम करता है। इसके लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो पुरुष रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं वो दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसी तरह रात को खाली पेट सोने से अगले दिन थकान महसूस हो सकती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

do you also make the mistake of going to bed hungry at night,these are the disadvantages,Health,healthy living

मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है असर

अगर आप अक्सर डिनर स्किप करते हैं या खान-पान का नियम ठीक नहीं है तो आपके मेटाबॉलिजम पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे इंसुलिन लेवल गड़बड़ा सकता है। कलेस्ट्रॉल और थायरॉयड लेवल भी गड़बड़ हो सकता है। अगर आप सही खाना, सही समय पर नहीं खा रहे हैं तो आपके हॉर्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

do you also make the mistake of going to bed hungry at night,these are the disadvantages,Health,healthy living

अनिद्रा की समस्या

अगर आप रात को अक्सर खाली पेट सोते हैं तो आपको नींद न आने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात को खाली पेट सोने पर दिमाग खाने के प्रति सचेत करने लगता है, जिससे बार-बार भूख का अहसास होता है, लेकिन जब आप कुछ नहीं खाते हैं तो इससे नींद डिस्टर्ब होती है। धीरे-धीरे ये आदत में शुमार हो जाता है और आपको अनिद्रा की दिक्कत होने लगती है।

do you also make the mistake of going to bed hungry at night,these are the disadvantages,Health,healthy living

वजन बढ़ना

मोटापे से पीड़ित कई लोगों को ऐसा लगता है कि रात को खाली पेट सोने से वजन जल्दी कम होता है। आपको भी अगर ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट रात के समय हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं, लेकिन बिना खाए सोना सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ वजन भी बढ़ाता है।

do you also make the mistake of going to bed hungry at night,these are the disadvantages,Health,healthy living

मांसपेशियां का कमजोर होना

रात को खाली पेट सोने वाले लोगों को मांसपेशियां कमजोर होने का खतरा रहता है, खाली पेट सोने से प्रोटीन और अमीनो एसिड की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में कमज़ोरी आने लगती है। जबकि मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए ज़रूरी है कि खाना सही समय पर और सही तरह से खाया जाये।

do you also make the mistake of going to bed hungry at night,these are the disadvantages,Health,healthy living

शरीर में न्यूट्रीशन की कमी

रात के समय भूखे पेट सोने से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है, लेकिन रात को खाली पेट सोने से व्यक्ति के शरीर में इन सभी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जो उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com